राइफल शूटर और फिटनेस ट्रेनर दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) काफी दिन से पापुलैरिटी बटोर रहे हैं। रिसेंटली इन्होंने बिग बॉस सीजन 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में बिग बॉस के घर में एंट्री लिया। बिग बॉस सीजन 18 मे एंट्री लेने के बाद सोशल मीडिया में काफी फेमस हो रहे हैं। लोग इनके बारे में जानना चाहते हैं जैसे कि इनका कैरियर और बायोग्राफी के बारे में जानना चाहते हैं।
इन्होंने बिग बॉस से पहले एमटीवी के रोडीज़ कर्म या कांड में भी पार्टिसिपेट किया था। एमटीवी के रोडीज़ कर्म या कांड में दिग्विजय सिंह राठी को रोडीज़ गैंग लीडर गौतम गुलाटी ने अपने टीम में सिलेक्ट किया था। लेकिन दुर्भाग्य से वह शो नहीं जीत पाए।
Digvijay Singh Rathee Biography: जानिए उनके एजुकेशन के बारे में
बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी का जन्म 18 नवंबर 1999 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था और अभी उनकी आयु 25 वर्ष है। दिग्विजय सिंह राठी का जोडियक साइन है वृश्चिक राशि ।
दिग्विजय राठी एक पेशेवर मॉडल, राइफल शूटर और फिटनेस ट्रेनर हैं। दिग्विजय राठी अब एक फिटनेस कोच के रूप में काम कर रहे हैं और लोगों को उनके शरीर में बदलाव लाने में मदद करते हैं।
फुल नाम | दिग्विजय सिंह राठी |
बिर्थप्लेस | गुड़गांव, हरियाणा |
ऐज | 25 वर्ष है |
डेट ऑफ़ बिरथ | 18 नवंबर 1999 |
रेजिडेंस | गुड़गांव, हरियाणा |
उपनाम | मन्नू |
शिक्षा | बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (Bachelor of computer application) |
राशि चक्र चिन्ह | वृश्चिक राशि |
सोशल मीडिया | Instagram |
प्रोफेशन | राइफल शूटर और फिटनेस ट्रेनर |
कॉलेज/विश्वविद्यालय | गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, चंडीगढ़ |
दिग्विजय राठी की राष्ट्रीयता भारतीय है और उनकी राशि वृश्चिक है। उनका गृहनगर गुड़गांव, हरियाणा है और उन्होंने अलग-अलग स्कूलों से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने 6 स्कूलों में पढ़ाई की है, क्योंकि वे 3 अलग-अलग शहरों में रहे हैं। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने चंडीगढ़ के गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कॉलेज में दाखिला लिया और वहाँ से उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन में बैचलर की डिग्री हासिल की।
अपने कॉलेज के दिनों में वह मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे और वह अपने कॉलेज की मॉडलिंग टीम “प्रिस्टीन” के अध्यक्ष थे और उन्होंने पांच से अधिक मॉडलिंग प्रतियोगिताएं जीती थीं। इससे पहले दिग्विजय राठी राइफल शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे और उन्होंने कई पदक जीते हैं। उन्होंने एक बार चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन में कांस्य पदक जीता था। साथ ही सात उन्होंने स्टेट लेवल पे भी राइफल शूटिंग में मैडल जीते।
Digvijay Singh Rathee Family: जानिए दिग्विजय सिंह राठी से जुड़े रोचक Facts

अगर हम उनके परिवार के सदस्यों की बात करें तो उनके अलावा तीन सदस्य हैं। उनके पिता का नाम सुरेंद्र राठी और माता का नाम रीना राठी है और उनकी एक छोटी बहन है, उसका नाम सोनल राठी है।
अगर हम उनके बहुत ही रोचक तथ्य के बारे में बात करें, तो वह किंग विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, अगर यह दिलचस्प नहीं है, तो आप यह पढ़कर चौंक सकते हैं कि, दिग्विजय राठी एक बार आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच के दौरान क्रिकेट के मैदान में दौड़ पड़े थे, केवल विराट कोहली से मिलने के लिए।
इस घटना ने उन्हें थोड़ा प्रसिद्ध कर दिया और इसके बाद जब वह एमटीवी रोडीज़ में दिखाई दिए तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया और वह उस शो से और अधिक प्रसिद्ध हो गए।
और पढ़ें: Abhinav Arora Age and Parents: जानिए उनके परिवार और शिक्षा के बारे में
Height and Net Worth: जानिए उनके नेटवर्थ के बारे में
अगर हम उनकी हाइट और उनकी फिजीक की बात करें तो उनका शरीर काफी स्टाइलिश और फिट है। उनकी ऊंचाई 5 फीट 7 इंच है और उनका वजन लगभग 74 किलोग्राम है। उनकी छाती का आकार 42 इंच और कमर का आकार 32 इंच और बाइसेप्स 14 इंच है। उनकी आंखों का रंग काला है और बालों का रंग भी काला है।

अब बिग बॉस 18 शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद लोग घर में उनका परफॉर्मेंस देखने के लिए ज्यादा उत्साहित हैं। वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में वह बिग बॉस के घर में कुछ और मस्ती लेकर आएंगे।
दिग्विजय सिंह राठी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 21 करोड़ है, जो उन्होंने अपने फिटनेस प्रशिक्षण, मॉडलिंग और उन ब्रांडों से भी अर्जित की है जिनके लिए उन्होंने काम किया है। स्प्लिट्सविला, रोडीज़ और बिग बॉस 18 के लिए उन्होंने सूत्रों के अनुसार मोटी रकम चार्ज की। उनके पास अपने गृहनगर में पारिवारिक संपत्ति भी है।
FAQs
कौन हैं दिग्विजय सिंह राठी?
दिग्विजय सिंह राठी एक प्रसिद्ध भारतीय मॉडल, फिटनेस ट्रेनर, इन्फ्लुएंसर और राइफल शूटर हैं। उन्हें रोडीज़ कर्म या कांड, स्प्लिट्सविला और अब बिग बॉस 18 के प्रतियोगी के रूप में जाना जाता है।
दिग्विजय सिंह राठी कहाँ से हैं?
दिग्विजय सिंह राठी गुड़गांव, हरियाणा के रहने वाले हैं।
दिग्विजय सिंह राठी की उम्र कितनी है?
दिग्विजय सिंह राठी अभी 24 वर्ष के हैं और 18 नवंबर 2024 को उनकी आयु 25 वर्ष हो जाएगी।
दिग्विजय सिंह राठी कितने लंबे हैं?
दिग्विजय सिंह राठी की लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच है।
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम लॉयड डी अलमिडा है और मैं कर्नाटक से हूँ। मुझे कंटेंट लिखना और जानकारी को इकट्ठा करना पसंद है। उसके साथ मनोरंजन और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों को इकट्ठा करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। मैंने अपनी पढ़ाई 2020 में पूरी की है पढ़ाई के साथ मैंने कहीं और दूसरे वेब साइट पर कंटेंट लिखने का काम किया है। धन्यवाद